युवा शक्ति संगठन के संरक्षक श्रीमान माननीय अजय रजक ने अनाथ हुए बच्चों के सहयोग हेतू बढ़ाया हाथ
( दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)
विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में कुछ महीने पहले पोलवा महुली सड़क हादसे में संजय शर्मा व उनके पत्नी की मृत्यु हो गई थी, जिसमें छ: नाबालिक बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया था। सभी बच्चे अनाथ की जिंदगी जीने को बेबस हो गए हैं। बताते चलें कि भारतीय युवा शक्ति संगठन के मुख्य संरक्षक को जब इस बात का पता चला तो बृहस्पतिवार को सायंकाल उनके घर पहुंच गए तथा अनाथ हुए 06 बच्चों को पहनने का वस्त्र दिया गया तथा खाने-पीने का पोस्टीक अहार मिठाइयां कुछ नगद रुपए का भी सहयोग किया गया, साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि भविष्य में इन बच्चों के पढ़ाई लिखाई या अन्य आवश्यकताओं में हम बढ़-चढ़कर मदद करेंगे ताकि इन बच्चों को भविष्य में किसी तरह की दिक्कत ना हो सके। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि इस क्षेत्र में ऐसे जो भी अनाथ बच्चे हैं जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है उनके लिए निःशुल्क शिक्षा निर्देशित किया गया और ऐसे तमाम अनाथ बच्चों को ISO योजनान्तर्गत लाभान्वित पौष्टिक आहार उच्च शिक्षा उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किये। भारतीय युवा शक्ति संगठन के पूरी टीम पदाधिकारी, संजीव कुमार, विकाश कुमार कनौजिया, शक्ति देव अभिषेक कुमार, पंकज गोस्वामी, विवेक कनौजिया, विकाश उर्फ़ बबलु, ग्राम पंचायत सदस्य विनोद कनौजिया, पंकज कनौजिया, आनंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

















Leave a Reply