मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त घरों में घुसा पानी कच्चे के मकान गिरने के कगार पर
(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

विंढमगंज/सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी के ग्राम पंचायत महुली में मनरेगा के तहत नाला में वाल का निर्माण ग्राम प्रधान के द्वारा कराया जा रहा था जबकि कार्य में शिथिलता बरतने के कारण बरसात आ गया तथा पहले से बने नाला में लगे पत्थर को उखाड़ कर उसी को फिर से जोड़वाया गया है अब की स्थिति यह है कि जिस तरफ सड़क है उसी तरफ का पत्थर ग्राम प्रधान के द्वारा उखाड़ कर दुसरे तरफ लगवा दिया गया है। पत्थर उखाड़ने से पीसीसी रोड अब गिरने के कगार पर है इस लिए कि नाला में पानी के बहाव होने के कारण पीसीसी रोड का निचे का मिटटी हट जा रहा है तथा नाला में जगह जगह पानी डंप हो गया है जिससे डर है कि कोई गिर न जाए ऐसी स्थिति में कूछ अनहोनी होने की प्रबल संभावना है आज का स्थिति यह है कि मूसलाधार बारिश होने की वजह से कई घरों में पानी घुस गया तथा खाने-पीने का सभी खाद्य सामग्री डूबने की वजह से खराब हो गया सभी घरों में लगभग 2 से 3 फीट पानी का जमाव होने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तथा सभी लोगो का कहना है कि अब हम लोग कहां पर जायें स्थिति ऐसा है कि कभी भी कच्चे का मकान गिर सकता है जिससे कि बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ ग्राम प्रधान के लापरवाही की वजह से ऐसा हो रहा है इससे पहले किसी घरों में पानी जाने का शिकायत नहीं था समय रहते ग्राम प्रधान के द्वारा वाल का निर्माण कर लिया जाता तथा नाला में जो जगह-जगह मिट्टी डंप हुआ है उसे हटवा लिया जाता तो शायद आज यह दिन देखने को नहीं मिलता ऐसी स्थिति में ग्रामीणों का मांग है तथा सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है कि तत्काल पीसीसी रोड के तरफ पत्थर जोड़वाया जाए जिससे कि पीसीसी रोड टुटने से बच सके। साथ ही नाला में जगह जगह जो मिट्टी पड़ा हुआ है उसे भी निकलवाया जाए ताकि बहने वाला नाला का पानी निकल सके। ग्रामिणों में मुख्य रूप से उपस्थित शंकर कनौजिया, संजय कनौंजिया,रमेश कनौजिया, जगरनाथ कनौजिया, उमेश कनौजिया उपस्थित रहे।

















Leave a Reply