Advertisement

कांवरियों का जत्था शिव मंदिर शनिचर बाजार महुली से बाबा धाम के लिए हुआ रवाना

कांवरियों का जत्था शिव मंदिर शनिचर बाजार महुली से बाबा धाम के लिए हुआ रवाना

(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट नितेश कुमार)

विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली के शिव मंदिर शनिचर बाजार से दर्जनों कि संख्या में कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। बताते चलें कि कांवरियों का हुजूम सबसे पहले रेलवे स्टेशन चौराहा पर एकत्रित हुआ वहां से डीजे के साथ बोल बम,बोल बम जयकारे के साथ भक्ति गितो पर नाचते गाते जुलूस निकाला गया तथा मेन रोड महुली होते हुए शिव मंदिर शनिचर बाजार पहुंचा। वहां पर सभी कांवरियों ने भोलेनाथ नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किए तत्पश्चात अपने निजी वाहन से रवाना हो गए। शिव मंदिर शनिचर बाजार के प्रांगण में भारतीय युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारी गण जैसे विकास कनौजिया, शक्ति कनौजिया, अभिषेक कनौजिया तथा वरिष्ठ समाज सेवी उदय कुमार शर्मा के द्वारा कांवरियों के प्रतिनिधि मंडल को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मुख्य रूप से देवेन्द्र यादव, मिथिलेश कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, दिलीप जायसवाल, राजेश कनौजिया, कमलेश प्रजापति, विंध्याचल,बिरू, प्रतिमा देवी, पुजा देवी, रीता देवी रवाना हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!