Advertisement

राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) श्रीडूंगरगढ़ की नई कार्यकारिणी गठित, हरिराम सऊ बने अध्यक्ष, वीर तेजा मंदिर में हुआ वार्षिक अधिवेशन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्युरो चीफ

2025 राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम वीर तेजाजी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। जिला मंत्री महेन्द्र भंवरिया की देखरेख में तथा निर्वाचन अधिकारी व प्रदेश प्रतिनिधि बाला राम मेघवाल की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के तहत हरिराम साहू को अध्यक्ष, दानाराम डेलू को मंत्री तथा नोरंगराम जाखड़ को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। कुल 14 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक नेता सोहन गोदारा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि संगठन को लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की सोच के साथ शिक्षक कर्मचारी,मजदूर,किसान और छात्र हितों के लिए संघर्षशील भूमिका निभानी चाहिए। अधिवेशन में शिक्षकों ने संघ को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी शैक्षणिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!