Advertisement

कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौवंश को 7 मण लापसी का लगाया भोग

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-(मीडिया प्रभारी)

क्षेत्र के गांव कोटासर में श्री करणी गौशाला में आज गौवंश के लिए 7 मण लापसी का भोग लगाया गया। भंडारे में दानदाताओं ने गौसेवा में बढ़-चढकर अपना योगदान दिया। बीकानेर के रामगोपाल (रामजी) गहलोत ने 5000 की राशि समर्पित कर पांच मण लापसी भंडारा गोवंश को समर्पित कर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। दुलचासर के श्रीराम मारू (भानु मेडिकल स्टोर) दुलचासर ने अपने पोते के जन्म पर 2100 रुपये की राशि समर्पित कर 2 मण लापसी भंडारा कर खुशी मनाई। हरि ओम सैन की प्रेरणा से मारू परिवार पोते के जन्म पर पूरा परिवार गौशाला प्रांगण में पधारकर गौ सेवा की। हुबली प्रवासी बैद परिवार की कस्वी बैद ने गौसेवा कर अपना जन्मदिवस मनाया सांवतसर के भंवरलाल सुपुत्र भागीरथ राम धारणिया सांवतसर ने गो सेवार्थ 5000 रुपये की राशि गौसेवा में समर्पित की। गौशाला कमेटी द्वारा दुपट्टा एवं गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए दानदाताओं का आभार जताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!