मजदूरी कर वापस घर लौट रहे मजदूर के साथ मारपीट,मौत
अमित कुमार,निर्मली(सुपौल) :
नगर के वार्ड संख्या 02 में रविवार को एक व्यक्ति का मौत हो गया।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक व्यक्ति पेशे से मजदूर था जो शहर निवासी बिंदेश्वरी सादा का 30 वर्षीय पुत्र राज कुमार सादा है।मृतक शादी शुदा था,जिसके तीन बच्चे भी है।जिसमे एक पुत्री भी शामिल है।घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक हर दिन की तरह शनिवार को मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था।इसी बीच शहर के वार्ड संख्या 01 में सुरेंद्र कामत के भतीजे,बेटे व अन्य आपस में झगड़ा कर रहे थे।जिसे वह देखने लगा और बीच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन लड़ाई झगड़े कर रहे युवकों ने मजदूर पर हमला कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया।लेकिन डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।हालंकि जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंचे और जख्मी करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इधर जख्मी मजदूर को सदर अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया।लेकिन रविवार की दोपहर करीब 03 बजे मौत हो गया।जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना निर्मली पुलिस को दिया ।जिसके बाद निर्मली पुलिस मृतक के आवास पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए।मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मृतक को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है।उन्होंने कहा की आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुका है,अग्रतर की कारवाई की जाएगी।

















Leave a Reply