Advertisement

कैमूर जिला उप विकास आयुक्त के पद पर गुरुवार को राजेश्वरी पांडे ने पदभार ग्रहण किया।

http://satyarath.com/

कैमूर/बिहार

कैमूर जिला उप विकास आयुक्त के पद पर गुरुवार को राजेश्वरी पांडे ने पदभार ग्रहण किया।

 

इसके पहले डॉक्टर गजेंद्र कुमार सिंह कैमूर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) थे। राजेश्वरी पांडे इसके पहले पूर्णिया में एडीएम आपदा के पद पर तैनात थे। पूर्णिया से सीधे कैमूर का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

राजेश्वरी पांडे को पदभार देने के बाद डॉक्टर गजेंद्र कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि कैमूर में मेरा कार्यकाल ठीक-ठाक रहा। स्थानीय लोगों के अलावा जनप्रतिनिधि काफी सकारात्मक स्वभाव के हैं। लिहाजा काम करने के दौरान किसी भी तरह की परेशानी का सामने नहीं आई। कैमूर मुझे हमेशा याद आएगा। वही पदभार ग्रहण करने के बाद पूछे जाने पर उपविकास आयुक्त कैमूर राजेश्वरी पांडे ने बताया कि कैमूर जिले के विकास को गति देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

कैमूर का समावेशी विकास हो साथ ही सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखाई दे इस पर नजर होगी। वैसे नए उपविकास आयुक्त के आने पर कैमूर के आम लोगों के अलावा त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों को भी विकास के सवाल पर काफी उम्मीदें हैं।

लेकिन बड़ी बात यह की मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव का अधिसूचना जारी हो जाएगा। अधिसूचना जारी होने के उपरांत आचार संहिता भी क्रमशः लागू होगा। ऐसे में पूर्व से संचालित योजनाएं ही पूर्ण हो पाएंगी। विकास के नए कामों पर लोकसभा चुनाव के खत्म होने तक पूर्ण विराम लगा रहेगा।

रिपोर्टर- सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
विज्ञापन हेतु संपर्क करें

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!