Advertisement

भारत स्काउट और गाइड कैमूर के कैडेट मां मुंडेश्वरी धाम में नवरात्रि के अवसर पर करेंगे सेवा।

भारत स्काउट और गाइड कैमूर के कैडेट मां मुंडेश्वरी धाम में नवरात्रि के अवसर पर करेंगे सेवा।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय


कैमूर। खबर कैमूर जिला के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र का है। जहां बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कैमूर भभुआ के तत्वाधान में मां मुंडेश्वरी धाम में जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विद्यालय से शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूर्व की भांति स्काउट गाइड सेवा शिविर में भाग लेंगे। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मां मुंडेश्वरी भवानी न्यास बोर्ड कोषाध्यक्ष भगवानपुर के द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने का अनुमान रहती है श्रद्धालु गण को किसी भी प्रकार का कष्ट का सामना न करना पड़े इसलिए स्काउट गाइड को मंदिर परिसर मे पंक्ति बनाने, भीड़ नियंत्रण, आदि कार्य के लिए लगाई गई है। स्काउट गाइड के कैडेट 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक तैनात रहेंगे। वही स्काउट गाइड को ठहरने ,नाश्ता ,भोजन, आदि की व्यवस्था न्यास बोर्ड की तरफ से की गई है। इस सेवा शिविर की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमूर जिला मुख्य आयुक्त कैमूर श्री दिनेश सिंह जिला सचिव भारत स्काउट गाइड कैमूर श्री बद्री नारायण सिंह को दे दी गई है।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!