Advertisement

प्रतापगढ से सपा नेता अश्विनी सोनी के खिलाफ मारपीट गाली गलौज और कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

संवाद
प्रतापगढ/बेल्हा
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

प्रतापगढ से सपा नेता अश्विनी सोनी के खिलाफ मारपीट गाली गलौज और कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

प्रतापगढ। पूरा मामला प्रतापगढ के नया मालगोदम रोड पर स्थित होटल प्राइम रेजीडेंसी का है जो की सपा नेता अश्विनी सोनी का बताया जा रहा है। जहां नया मालगोदाम रोड निवासी अमित सिंह का आरोप है की वह पिज्जा खाने गया था ऑर्डर देने के काफी देर तक पिज्जा न मिलने पर अमित द्वारा ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया ।अमित सिंह का कहना है की ऑर्डर कैंसिल करने पर होटल के मैनेजर इमरान अमित को गाली गलौज और मार पीट करने लगा। साथ ही अमित ने बताया की इमरान और होटल के कुछ कर्मचारी उसे चाकू और कलछुल, चिमटा आदि लेकर आक्रामक हो गए और उसपर जानलेवा हमला किए। अमित का कहना है की उसके द्वारा चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोगों ने पहुंच कर किसी तरह उसकी जान बचाई। साथ ही अमित का यह भी आरोप है की होटल के मालिक सपा नेता अश्विनी सोनी ने उसे फोन पर धमकी देते हुए इस पूरे प्रकरण को पुलिस से न बताने को भी कहा साथ ही सपा नेता ने कहा की यदि तुम इस पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस से करते हो तो इससे मेरे होटल की बदनामी होगी और यह तुम्हारे लिए ठीक नहीं होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!