• मध्य प्रदेश लेवल के प्रतिभा सम्मान मे गोल्ड पदक प्राप्त किया एवं फूल माली समाज स्कूल का भी नाम रोशन किया।
सुसनेर नगर से फूल माली समाज की एक बेटी ने अपनी समाज एवं अपने गांव का नाम रोशन करते हुए गोल्ड पदक प्राप्त किया एवं परिवार का नाम रोशन साथ ही रिश्तेदारों एवं गांव परिवार लोगों शुभकामना बधाई देने का जमावड़ा काफी भारी मात्रा में लगा जिसमें सुसनेर नगर से फूल माली समाज के मनोज कुमार माली समाजसेवी एवं पत्रकार,मोहन जी कानूड़िया, दिनेश जी कानूड़िया, किसान मोर्चा जिला महामंत्री गोविंद जी माली जैसे कई अन्य लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं बधाई दी।
देवास की साक्षी बागवान वह प्रतिभावान छात्रा है जिसने कक्षा दसवीं में विशेष अंक प्राप्त कर भोपाल में मध्य प्रदेश लेवल के प्रतिभा सम्मान मे भाग लिया।
विशेष :- शिक्षा के साथ कराटे प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड पदक प्राप्त किया। माली समाज एवं फूल माली समाज देवास का नाम रोशन किया। बिटिया ने ग्वालियर में संभागीय स्तर पर अपना प्रदर्शन किया है। आगे हम शुभकामना करते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर एवं आगे तक भी अपने समाज का नाम एवं पिता श्री रतन जी भगवान का नाम रोशन करेगी।
दोनों विधाओं में बिटिया एक साथ ऊंचाइयों तक पहुंचे यही माली समाज की शुभकामनाएं हैं उक्त जानकारी दी।
Leave a Reply