Advertisement

सुसनेर : लघु उद्योग भारती सुसनेर द्वारा पौधारोपण कर मनाई विश्वकर्मा जयंती।

www.satyarath.com

दिनांक : 18.9.2024

सत्यार्थ न्यूज़ 

रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर 

• लघु उद्योग भारती सुसनेर द्वारा पौधारोपण कर मनाई विश्वकर्मा जयंती।

www.satyarath.com

सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मंगलवार शाम 4:00 बजे डग रोड स्थित जागीदार स्टोन क्रेशर पर महिला एवं पुरुष इकाई द्वारा सामूहिक कार्यक्रम कर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई ।सर्वप्रथम विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया है । पूजन के पश्चात राजेश देशमुख जागीरदार, गोपीलाल कारपेंटर एवम् इकाई के अध्यक्ष पिरू सिंह कावल द्वारा उद्बोधन दिया गया ।

कार्यक्रम के पश्चात लघु उद्योग भारती इकाई सुसनेर पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा 111 पौधे लगाए गए । साथ ही लघु उद्योग भारती इकाई द्वारा संकल्प लिया गया कि पौधेहर हाल में जीवित रहे , इसलिए पानी की ड्रिप व्यवस्था तथा सुरक्षा की दृष्टि से पौधों पर जाली लगाई जाएगी।कार्यक्रम का संचालन इकाई के सचिव कृपाल सिंह बोडाना ने किया एवम् आभार सयुक्त सचिव मुकेश सिंह कावल द्वारा माना गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!