Advertisement

सुसनेर : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण।

www.satyarath.com

दिनांक : 17.9.2024

दिन : मंगलवार 

सत्यार्थ न्यूज़ 

रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर

• पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने किया पौधारोपण।

www.satyarath.com

चित्र 1 : आगर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चौपड़ा पौधारोपण करते हुए।
चित्र 2 : कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मिठाई बांटकर किया मुंह मीठा।

 

सुसनेर जिला आगर मालवा आगर मालवा। मंगलवार 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा आगर मालवा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया एवं जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर के निर्देशानुसार आगर मालवा महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे कई महत्वपूर्ण अभियानों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74 वां जन्मदिन पर आपकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण से देश निरंतर आगे बढ़ता रहे तथा स्वस्थ रहे इन्हीं कामनाओं के साथ एक पेड़ माँ के नाम के तहत इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा ने शमी एवं बेलपत्र का पेड़ लगा कर और एक-दूसरे को मिठाई खिला कर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा, जिला मंत्री विमला राजपूत, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डाॅ मीना स्वर्णकार, मंडल उपाध्यक्ष संतोषी पालीवाल, रीना आदि सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताये उपस्थित थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!