Advertisement

राजगढ़ – भगवान ने किया जल बिहार

जिला ब्यूरो चीफ निखिल गोयल राजगढ़ मध्य प्रदेश 

 

भगवान ने किया जल बिहार

देशभर में जल झूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) का त्यौहार मनाया गया।

मान्यता है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के 18 दिन बाद यह त्यौहार माता यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद जलघांट पर वस्त्र धोए थे और जल घाट पूजा की थी इसलिए मनाया जाता है।

राजगढ़ जिले के माचलपुर में भी इस त्यौहार को सनातन से पुरानी परंपरा के अनुसार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

नगर के सभी मंदिरों से भगवान अपने-अपने विमान में बैठकर नगर भ्रमण करते हुए बाजार चौक पहुंचते हैं, बाजार चौक में लगभग 2-3 घंटे भगवान का विश्राम रहता है जहां भक्ति पूजा कर धर्म लाभ लेते हैं।

फिर भगवान की शोभा यात्रा के रूप में विमान नगर के मुख्य मार्गों के होते हुए शनि ताल पहुंचे जहां भगवान ने जल विहार किया।

जलविहार के बाद नगर के प्रसिद्ध शाहिद कल्याण क्लब पहुंचे यहां पुजारी जी ने भगवान की आरती कर प्रसाद वितरण किया।

प्रसाद वितरण के बाद भगवान चाटा कुंडी बालाजी मंदिर पहुंचे जहां धर्म के जानकारों और पुजारियों द्वारा धर्म के बारे में अपने-अपने वक्तव्य रखें।

बालाजी मंदिर पर आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ फिर विमान जगह जगह रुकते हुए देर रात्रि मंदिर पहुंचे।

रास्ते में कई जगह भगवान को अपने घरों में विराजमान करवा कर भक्तों ने पूजा अर्चना की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!