Advertisement

हाथरस साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केंद्र व ब्रज कला अकादमी एवं राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वाधान में

 

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तरप्रदेश

हाथरस साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ब्रज कला केंद्र व ब्रज कला अकादमी एवं राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त तत्वाधान में

 

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ रहे एवं पूर्व प्रधानाचार्य उषा गुप्ता के पति डॉक्टर वी.डी.गुप्ता साहब की पुण्य स्मृति आज अपना घर आश्रम पर आश्रम के संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय की अध्यक्षता में मनाया गया इस अवसर पर डॉक्टर वी.डी. गुप्ता स्मृति सम्मान से प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद हरिशंकर वर्मा को जितेंद्र वाष्र्णेय उमेश कुमार गुप्ता एवं जया कांत कुशवाहा ने प्रतीक चिन्ह देकर पीत वस्त्र उड़ाकर माला पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष एवं अपना घर आश्रम के प्रवक्ता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने करते हुए कहा कि डॉक्टर वी.डी.गुप्ता ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे सहजता सरलता उनके व्यवहार में समाई हुई थी

जितने कुशल चिकित्सक थे उतनी ही कुशलता से गरीब और जरूरतमंद का निशुल्क चिकित्सा देने में तत्पर रहते थे और उनकी पत्नी उषा गुप्ता पूर्व प्रधानाचार्य जिन्हें राज्य अध्यापक एवं एशिया पेसिफिक अवार्ड जैसे सम्मान से नवाजा गया वह भी सदैव जन सेवा में समर्पित रहती हैं और अमेरिका प्रवास करते हुए भी भारतीय संस्कृति से जुड़ी रहती हैं इस अवसर पर अमेरिका से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से डॉक्टर साहब की पत्नी उषा गुप्ता पुत्र डॉ मनीष पुत्रवधू वंदना पुत्री मनीषा गुप्ता ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर अपना घर के अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता,कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, खेमचंद ठेंनुआ, शीला देवी, लक्ष्य वार्ष्णेय, सत्येंद्र चौधरी,चंद्रकांत कुशवाहा, कृष्ण सिंह,धनीराम, नवीन कुमार चौधरी,ध्रुव सिंह आदि मौजूद थे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!