Advertisement

तालाब में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत

गौरा/बीरापुर
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

तालाब में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत


गौरा। रानीगंज थाना क्षेत्र के खुशहालगढ़ निवासी प्रियांशु यादव (18) पुत्र प्रशांत यादव अपने तीन दोस्तों के साथ रामापुर बाजार में स्थित गुड़िया तालाब में नहाने आया था इस दौरान प्रियांशु की तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रियांशु अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था जो अभी बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। प्रियांशु के पिता प्रशांत खेती बारी कर और गुजरात में प्राइवेट नौकरी कर के परिवार का भरण पोषण करते थे।

इकलौते पुत्र की मृत्यु की खबर सुन कर परिजनों का बुरा हाल है परिवार के लोगों में इकलौते बेटे की मौत से शोक की लहर दौड़ उठी। मौके पर फतनपुर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!