मो. चाँदमियाँ आमिर
हाथरस उत्तरप्रदेश
सिकंदराराऊ में 20 सितंबर को निकाला जाएगा जुलुस ए मोहम्मदी पूर्व अध्यक्ष नवेद अहमद खान ने नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी से 20 सितंबर को सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने की अपील की
हाथरस सिकंदराराऊ बारह वफात के जुलूस को लेकर अंजुमन सीरत नवी कमेटी की हुमैरा गेस्ट हाउस में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें नगर के मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। मीटिंग में हर साल की तरह इस साल भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ए मोहम्मदी 20 सितंबर को जामा मस्जिद से निकलने का कमेटी के द्वारा फैसला किया गया संचालन नावेद अहमद खान ने किया। पूर्व अध्यक्ष नवेद अहमद ने कमेटी भंग करके नई कमेटी का गठन करने का ऐलान किया। जिसमें सर्व सम्मति से अंजुमन सीरत उल नवी कमेटी का अध्यक्ष जहीर अख्तर कुरैशी को चुना गया।

इस मौके पर कमेटी सदस्यों के द्वारा जाहिर अख्तर कुरैशी का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया मुजम्मिल कुरैशी ने बताया कि शहर सदर जहीर अख्तर कुरैशी के नेतृत्व में 20 सितंबर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद से जुलूस ए मोहम्मदी को नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला जाएगा। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है कि शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को मनायें नावेद अहमद खान ने नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी से अपील की है कि 20 सितंबर को नगर में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए l वहीं मुजम्मिल कुरैशी ने बताया है कि जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है

इस अवसर पर हाजी हबीब कुरैशी, बारिश शाह, जाहिद कुरैशी, मीडिया प्रभारी फैजान भारती, मेराज कुरैशी, टीटू अहमद खान, अखलाक भारती, बिलाल अहमद, माशा अल्लाह, शादाब, सर- ताज, इकबाल कुरैशी, शादाब कुरैशी, जाकिर कुरैशी, नूरी कुरैशी, खालिद मिस्त्री, मोहम्मद सैफ, सलीम वारसी, आसिफ कुरेशी, तस्लीम वारसी आदि लोग शामिल रहे।

















Leave a Reply