संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं फरियादियों की शिकायत
हाथरस सिकंदराराऊ शनिवार को जिलाधिकारी आशीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सिकन्द्राराऊ में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

इस अवसर पर 161 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 10 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया इस दौरान उपस्थित अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह एवं जनपद तथा तहसील स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


















Leave a Reply