Advertisement

सिकंदराराऊ में रही गणेश चतुर्थी मेला की धूम , झांकियां देखने के लिए उमड़ी भीड़

सिकंदराराऊ में रही गणेश चतुर्थी मेला की धूम , झांकियां देखने के लिए उमड़ी भीड़

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तरप्रदेश

हाथरस सिकंदराराऊ नगर में श्री गणेश चौथ मेला कमेटी के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी मेला धूमधाम के साथ निकाला गया। जिसका उद्घाटन व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने पूजा अर्चना एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र वार्ष्णेय एवं राजेंद्र वार्ष्णेय ने गणेश पूजन किया। इस मौके पर आयोजकों द्वारा अतिथियों का फूल माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

श्री गणेश चौथ मेले के मुख्य आकर्षण श्री गणेश भगवान का रथ, मां काली का सुंदर स्वरूप , अदभुत नृत्य, सरदारों का अखाड़ा , बैंड की धुन व ढोल नगाड़े रहे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने गणेश भगवान की आरती उतार कर तथा पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इस अवसर पर मेला संयोजक हिमांशु वार्ष्णेय , मेला अध्यक्ष अखिल वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष हर्षित वार्ष्णेय, निशांत वार्ष्णेय, व्यवस्थापक निखिल वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, प्रकाश वार्ष्णेय, जीवन भारद्वाज, देव वार्ष्णेय, अभिषेक वर्मा, उत्कर्ष, अथर्व, चन्दन, आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!