Advertisement

सुभाष चौधरी की अध्यक्षता में हुई गुर्जर समाज की चुनावी महापंचायत

सुभाष चौधरी की अध्यक्षता में हुई गुर्जर समाज की चुनावी महापंचायत

पलवल-07 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

गुर्जर धर्मशाला पलवल में पूर्व विधायक सुभाष चौधरी के आह्वान पर गुर्जर समाज ने एक महापंचायत का आयोजन किया।ये पंचायत भाजपा और कांग्रेस द्वारा गुर्जर समाज की अनदेखी के विरोध में हुई।गुर्जर समाज के सभी बुद्धिजीवीयो ने पंचायत में अपने विचार रखे।जिसमे सभी वक्ताओं ने एक स्वर में भाजपा और कांग्रेस दोनों का विरोध किया।पंचायत ने सर्वसम्मति से एक फैसला लिया कि यदि सुभाष चौधरी चुनाव लड़ते है तो पूरा समाज उनके साथ है।भाजपा से टिकट माँग रहे गुर्जर उम्मीदवारो ने कहा

अगर सुभाष चौधरी चुनाव लड़ते है तो वो भाजपा को छोड़ देंगे और चौधरी साहब के साथ रहेंगे क्योंकि पार्टी से बड़ा समाज है।21 आदमियों की एक कमेटी बनाई गई जिसने ये फैसला लिया अगर सुभाष चौधरी जी को कांग्रेस + आप गठबंधन से टिकट मिलता है या कांग्रेस से टिकट मिलता है तो चुनाव लड़े समाज साथ रहेगा।निर्दलीय उम्मीदवार या किसी छोटी पार्टी से चुनाव लड़ने की जरुरत नही है।इस महापंचायत का मंच संचालन आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता भगतसिंह पोसवाल ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!