पलवल विधानसभा निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
पलवल-06 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 शांतिपूर्व एवं निष्पक्ष करवाने के दृष्टिगत पलवल विधानसभा की निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ज्योति ने वीरवार सायं पलवल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों में शौचालय, बिजली-पानी, रैंप व साफ-सफाई आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
पलवल विधानसभा निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ज्योति ने पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांवों बागपुर, कुलेना, हसापुर, बलई, चांदहट, थंतरी, रामपुर खोर व घोड़ी आदि में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसलिए मतदान केंद्रों पर चुनाव संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारी व कर्मचारी एक-दूसरे के साथ सहयोग की भावना से बेहतर तरीके से कार्य करें। चुनावी ड्यूटी में लापरवाही की कोई जगह नहीं होती है, इसलिए पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी करें।


















Leave a Reply