Advertisement

तालाब में डूबने से छात्र की मौत*

*तालाब में डूबने से छात्र की मौत*

 

हंटरगंज /चतरा:- प्रखंड के जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया पंचायत बंडा ताड़ गांव के झरी

तालाब में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई है। वह पहाड़पुरा गांव के ठकुरी यादव पुत्र 15 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार यादव था। घटना की सूचना पर प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी कमलेश यादव घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी है। ग्रामीण अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे हैं। छात्र गाय चराने गया था। घटना कैसे घटी इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मुखिया मनोज पासवान घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की जानकारी ली। वही जोरी वशिष्ठ नगर जोरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चतरा सदर भेज दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!