Advertisement

एसटीएफ टीम प्रयागराज और फतनपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के जरिए 50 हजार के फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गौरा/प्रतापगढ
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

एसटीएफ टीम प्रयागराज और फतनपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के जरिए 50 हजार के फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल


गौरा। प्रतापगढ जिले के थाना रानीगंज क्षेत्र के विष्णुपुर कला गांव निवासी अभिषेक मिश्र को एसटीएफ प्रयागराज और फतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गौरा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया गया। अभिषेक पर 12 जून को बिजली विभाग के एसडीओ वीरेंद्र कुमार मौर्य और तीन अन्य कर्मचारियों के साथ रुपए के लेन देन को लेकर हुए विवाद में हमले का आरोप था।
घटना के बाद एडीओ ने अभिषेक पर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी अभिषेक गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर शरण ले लिया था। पुलिस के गिरफ्त में न आने पर पुलिस महानिरक्षक प्रयागराज द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। अब पुलिस द्वारा अभिषेक मिश्र को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!