Advertisement

शंकर विहार कॉलोनी में विद्युतीकरण कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर सोंपा ज्ञापन

मुहम्मद आमिर राजा
हाथरस उत्तरप्रदेश

शंकर विहार कॉलोनी में विद्युतीकरण कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर सोंपा ज्ञापन

हाथरस सिकंदराराऊ मौहल्ला नौखेल स्थित शंकर विहार कॉलोनी में विद्युत पोल लगने के बाद उन्हें उखाड़ने की एक व्यक्ति द्वारा धमकी दिए जाने को लेकर स्थानीय लोग विद्युत अधिकारियों से मिले और विद्युतीकरण कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सोंपा लोगों का कहना है कि नगर के मोहल्ला नोखेल स्थित शंकर विहार कॉलोनी में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है जिसमें कॉलोनी में लट्ठे लग चुके हैं एवं तार अभी पडने बाकी है वहां पर नोखेल निवासी एक व्यक्ति के द्वारा अपने आप को किसान यूनियन का नेता एवं अपने किसी रिश्तेदार को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर अधिकारियों पर अनैतिक दबाव बनाता है

एवं विधायक को अपना रिश्तेदार बताकर लोगों को धमकता है एवं विद्युतीकरण नहीं होने दे रहा है वहां लगे नवीन विद्युत खंबो को उखाड़ने पर आमादा है जिसकी शिकायत को लेकर शंकर विहार कॉलोनी के बासिंदे कई दिनों से विद्युत् अधिकारी सिकंदराराऊ के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं पर उनकी कोई उचित सुनवाई नहीं हो रही है तथा सभी कॉलोनीवासी उस व्यक्ति के विरुद्ध प्रार्थना पत्र थाना सिकंदराराऊ में भी देकर आए हैं पर कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण उन्होंने बिजली घर पर जाकर प्रदर्शन किया एवं एसडीएम के नाम एक ज्ञापन दिया और चेतावनी दी है कि उनकी जल्द से जल्द समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह जिलाधिकारी के यहां जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। विद्युत् अधिकारियों ने पुनः आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!