Advertisement

बुद्धप्रकाश के ईंट-भट्ठे पर बेदखली के आदेश के बाद चशपा हुई नोटिस

बुद्धप्रकाश के ईंट-भट्ठे पर बेदखली के आदेश के बाद चशपा हुई नोटिस

सीतापुर से सुरेंद्र तिवारी ब्यूरो चीफ

 

सीतापुर जिले में सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से साम्राज्य तानने वाले भू-माफिया और रसूखदारों के खिलाफ प्रशासन ने अब पूरी तरह से कमर कस ली है। जिलाधिकारी अदालत से हरी झंडी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम भारी दलबल के साथ ग्राम नैपालापुर पहुंच गई। टीम ने सीधा प्रहार करते हुए संचालित हो रहे बुद्धप्रकाश के ईंट-भट्ठे पर बेदखली और भारी-भरकम जुर्माने का नोटिस चस्पा कर दिया। जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भट्ठे पर रुकीं, वहां काम करने वाले कर्मचारियों और कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।
​दरअसल, ग्राम नैपालापुर की गाटा संख्या 889मि. की 0.668 हेक्टेयर कीमती सरकारी जमीन पर बुद्धप्रकाश का अवैध कब्जा था। निचली अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए पहले ही बेदखली और 2,68,70,000 रुपये के भारी-भरकम जुर्माने का फैसला सुनाया था। इस कार्रवाई से बचने के लिए भट्ठा संचालक ने जिलाधिकारी की अदालत में अपील दायर कर राहत की गुहार लगाई थी, जिसे जिलाधिकारी राजागणपति आर ने तथ्यों के आधार पर पूरी तरह खारिज कर दिया। डीएम का आदेश आते ही तहसील सदर की टीम एक्शन मोड में आ गई और बिना वक्त गंवाए मौके पर जाकर नोटिस चस्पा करने की औपचारिकता पूरी कर दी।
​प्रशासन की इस संयुक्त टीम में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल शामिल रहे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज सुरक्षित श्रेणी की भूमि पर किसी भी तरह का निजी व्यावसायिक संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भट्ठे के गेट की दीवार पर नोटिस चस्पा कर दी गई है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!