सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
कोटासर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम सेमनाया गया। ठाकुर जी मंदिर में आयोजित इस समारोह में पुजारी जगदीश प्रसाद जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को पंजीरी,माखन,और मिश्री का पावन भोग लगाया गया। समारोह में भजन- कीर्तन का भी विशेष आयोजन हुआ, जिसमें दुलचासर के भागीरथ ओझा, मास्टर देवीलाल छरंग, और राजूसिंह पड़िहार ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रात भर इस शानदार आयोजन से माहौल भक्तिमय हो गया और श्री कृष्ण के भजनों की रस धारा बहती रही

















Leave a Reply