संवाद
रानीगंज/प्रतापगढ
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)
पूर्व विधायक द्वारा आजादी के 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा
रानीगंज। देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा के नेतृत्व में रानीगंज नगर पंचायत में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस विशाल तिरंगा यात्रा में शिवगढ़ प्रमुख सत्यम ओझा समेत बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में खूब लगे भारत माता की जय के नारे , यात्रा में कार्यकर्ताओं में खूब गर्मजोशी दिखी और पूरा इलाका भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।