Advertisement

मेवाड़ का राजा दीवाना कव्वाली– को सुनकर हुए लोग मंत्र मुग्ध–

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

दीवाने शाह के 83 वें उर्स में उमड़ा जन सैलाब–

मेवाड़ का राजा दीवाना कव्वाली– को सुनकर हुए लोग मंत्र मुग्ध–

मेवाड़ क्षेत्र की प्रसिद्ध सूफी संत दीवान साहब का 83 वा उर्स 12 अगस्त से शुरू हुआ 13 अगस्त को जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। भीलवाड़ा जिले से शाहपुरा, जहाजपुर ,काछोला, मांडलगढ़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ , उदयपुर व आसपास के क्षेत्र से बसो, कारों से जायरीन चित्तौड़ स्थित कपासन की दीवाने शाह दरगाह में पहुंचकर अपनी हाजिरी दी। रंग बिरंगी रोशनी से दरगाह पर विद्युत सजावट की गई।
दीवाने शाह दरगाह जो कि मेवाड़ के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित हैं। कौमी एकता की मिसाल हजरत बाबा दीवाने शाह का 83वां उर्स की रौनक इस समय देखने लायक है। यहां दरगाह के आसपास कौमी एकता की खुशबू इस कदर बिखरी हुई है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब आपस में रंग गए हैं। सभी मजहब के लोग दरगाह पर सजदा कर दुआएं मांग रहे हैं और चादर पेश कर रहे हैं। बाबा के आस्ताने पर आयोजित तीन दिवस उर्स में देश के कोने-कोने से आए हजारों लाखों जायेरीन पहुंच रहे हैं। भीड़ इतनी है कि तिल भर पैर रखने को जगह नहीं मिली।

रेलवे विभाग ने उर्स के मौके पर जायरीनों की सुविधा के लिए कपासन से आने जाने वाली 6 रेलगाड़िया का 2 मिनट के लिए ट्रेनों का स्टॉप रखा है। जहां पर जायरीन आसानी से आ जा सकेंगे। वहीं उर्स के दूसरे दिन ईशा की नमाज के बाद महफिले कव्वाली शुरू हुई जहां पर दूर-दूर देश से आए हुए क़व्वालों ने अपने कलाम पेश किये। कुल की रस्म 14 अगस्त को 2:00 बजे होगी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!