Advertisement

तिरंगा यात्रा व तिरंगा मैराथन का आयोजन

https://satyarath.com/

तिरंगा यात्रा व तिरंगा मैराथन का आयोजन

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभक्ति की भावना पर आधारित हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम जन में स्पिरिट ऑफ तिरंगा के तहत तिरंगा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा तिरंगा कार्यक्रम प्रभारी रोहिताश कुमार शर्मा ने बताया तिरंगा गतिविधियों के तहत उप जिला कलेक्टर लाखन सिंह गुर्जर के निर्देशन में उपखण्ड मुख्यालय से बस स्टैण्ड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे उप जिला कलेक्टर ने तिरंगे के महत्त्व को बताकर आम जन मे तिरंगे के प्रति गर्व एकता एवम समर्पण के भाव पैदा कर अभियान को सफल बनाने का आह्मान किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी (तहसीलदार) हरकेश मीना, विकास अधिकारी अनिता मीना, सीबीईओ शिवद‌याल मीना, नायब तहसीलदार श्रीराम मीना, अमरसिंह मीना, जेई रोहिताश मीना, आरपी नेतराम मीना, हरिराम योगी, प्रेस क्लब अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, अनीता अवस्थी, देवीलाल प्रजापत, मुकेश तेगरवाल, भारत शर्मा, अवधेश, सुरेश शर्मा, दौलत मीना, कुलदीप गुर्जर, भगवान सिंह सहित ब्लॉग महवा के प्रधानाचार्य, एडवोकेट, युवा, महिला एवम् आम जन उपास्थित रहे। तिरंगा यात्रा के बाद तिरंगा प्रतिज्ञा ली गई जिससे तिरंगे के प्रति गर्व समर्पण, और सम्मान बढ़े, साथ ही कल तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!