सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा जिले में निशुल्क वितरण होगें 5 लाख तिरंगा ध्वज––
हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का दिया संदेश–
भीलवाड़ा–देश की आजादी के लिए लाखों लोग शहीद हो गए तब जाकर हम को आजादी मिली। पूरे देश में आजादी का जश्न नजर आए और हर घर तिरंगा फहराने को लेकर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि रैलियों और जुलूस के माध्यम से जिले में यह संदेश दिया जा रहा है।-
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में यह उत्साह देखने को मिल रहा है।हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक दिन तिरंगा मार्च, तिरंगा रैली और तरह-तरह के आयोजन हो रहे हैं। जिले में जिला प्रशासन की ओर से 5 लाख नि:शुल्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण किए जाएंगे।पच्चीस लाख की आबादी वाले भीलवाड़ा जिले में जिला प्रशासन की ओर से 5 लाख निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण किए जाएंगे।
तिरंगा महाभियान को लेकर भीलवाड़ा जिला कलेक्टर नमित मेहता ने जनता का आह्वान किया कि लोग हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लें। जिला प्रशासन व सरकार की ओर से तिरंगे के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उसमें अधिकाधिक संख्या में भाग लेना है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाकर तिरंगे के प्रति सम्मान प्रदर्शित करना है।
पढ़ें: करौली में भारी बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालात, जलसेन बांध की पाल टूटने की कगार परभीलवाड़ा जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर गांव स्तर पर रैली निकाली जा रही है। 14 अगस्त को तिरंगा मेले का आयोजन किया जाएगा।पूरे जिले को तिरंगा मय करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत रूप से कार्य किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में 5 लाख तिरंगे निशुल्क बाटे जाएंगे. लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाना है. इसके चलते भीलवाड़ा जिला तिरंगामय हो जाएगा.


















Leave a Reply