Advertisement

ओरैया : पंखा चलाने के दौरान करंट से युवक की मौत।

www.satyarath.com

• पंखा चलाने के दौरान करंट से युवक की मौत।

www.satyarath.com

अछल्दा। क्षेत्र के गांव रामपुर में पंखा चलाने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

गांव रामपुर निवासी मोहित कुमार (30) शुक्रवार की रात डेढ़ बजे बरामदे पर सो रहा था। तभी वहां लगा फर्राटा पंखा किसी कारण वश बंद हो गया। मोहित पंखा चलाने लगा तभी करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद परिजन पहुंचे तो मोहित पंखे के पास बेहोश पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी अछल्दा ले गए। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया

रिपोर्टर जावेद खान, ओरैया उत्तर प्रदेश 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!