Advertisement

चिचोली नगर बंद और फोर लाइन सड़क पर चक्का जाम की सूचना को लेकर ज्ञापन

रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे

जिला बैतूल

तहसील चिचोली

चिचोली नगर बंद और फोर लाइन सड़क पर चक्का जाम की सूचना को लेकर ज्ञापन

https://satyarath.com/

चिचोली।। ब्लाक काग्रेश सेवादल ,एन एस यू आई पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक विभाग किसान कांग्रेस, प्रदेश काग्रेश सचिव मनोज आर्य के नेतृत्व में 12 अगस्त नेशनल हाईवे चक्का जाम और चिचोली नगर बदं का आवाहान किया है । यह विरोध क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य समुचित व्यवस्था, टोल नाका बंद करने, सरकारी महाविद्यालय खोलने कृषि उपज मंडी खोलने , और नेशनल हाईवे 47 के चिचोली खापा के समीप चौराहा बनाने की मांगे शामिल है

यह नगर बदं , और फोरलाईन सडक मार्ग पर चक्का जाम पर ब्लॉक कांग्रेस सेवादल ,एन एस यु आई , किसान कांग्रेस , अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग आदिवासी कांग्रेस, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सड़क पर विरोध करगे ।

पांच सूत्री मांगों को लेकर चिचोली नगर बंद और नेशनल हाईवे मार्ग पर चक्का जाम की सुचना को लेकर तहसील कार्यालय में तहसीलदार को मुख्यमंत्री जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया है ।
मनोज आर्य ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर 7 अगस्त को को तहसील कार्यालय में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन प्रशासन द्वारा के कोई सुधार कार्य नहीं किया गया है इसके बाद । 12 अगस्त दिन सोमवार को चिचोली बंद एवं चक्का जाम करने का निर्णय लिया है

सोमवार को भैसदेही मे मुख्यमंत्री के आगमन पर एक कांग्रेस दल चिचोली की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराएंगे

प्रवीण आर्य ने बताया कि चिचोली मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बेहद जर्जर स्थिति में है आए दिन छत से प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो रही है। कई बार तो यह प्लास्टर स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर ही गिर गया है जिससे स्वास्थ्य कर्मी भी घायल हो चुके हैं। सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील कार्यालय में आवेदन ज्ञापन दिया है ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज आर्य , जितेंद्र सूर्यवंशी ,प्रवीण आर्य ,तोप पटेल , अकरम खान लाल बहादुर उईके , राजकुमार आर्य,अमन खान ,सुरेश यादव., राहुल चंदेल , मनोज यादव मंजू माचीवार , इदरीश खान गोलू गायत्री अशोक राठौर आयुष आर्य ,एवं बड़ी संख्या में खापा गांव के ग्रामीण मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!