Advertisement

गुना-नानाखेड़ी में सूने मकान में सेंधमारी करने वाले चोर पकड़े

https://satyarath.com/

नानाखेड़ी में सूने मकान में सेंधमारी करने वाले चोर पकड़े

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

(सीताराम नाटानी) गुना-(ईएमएस)l गुना। केंट थाना पुलिस द्वारा नानाखेड़ी में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले मे खुलाशा कर आरोपी चोर गिरफ्तार कर चोरी गया संपूर्ण माल बरामद किया है। प्राप्त जानकरी के अनुसार में 7 अगस्‍त 2024 को नानाखेड़ी गुना निवासी एक महिला फरियादिया द्वारा केंट थाने में रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 05 अगस्‍त 2024 की सुबह उसके परिजन घर का ताला लगाकर रिस्‍तेदारी में गये थे, शाम को वापस आये तो देखा कि घर का ताला टूटा होकर घर के अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर, जिसमें चांदी की 01 जोड़ पायल, सोने के 07 मोती, सोने का एक पेण्‍डल, नाक में पहनने की सोने की एक लोंग व सोने की एक वाली गायब मिले, जिन्हें कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । जिस पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 788/24 धारा 331(3), 305(a) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
चोरी के उपरोक्त प्रकरण में केंट थाना पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के अज्ञात आरोपी की सघन तलाश व पतारसी की गई एवं इस हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाकर विभिन्‍न तकनीकी संसाधनों की मदद से अज्ञात आरोपी की पतारसी के निरंतर प्रयास किये गये एवं आरोपी की पतारसी के क्रम में गत् 8 अगस्‍त 2024 को मुखबिर सूचना पर उक्‍त चोरी को अंजाम देने में संदेही अलताब पुत्र आफताब खांन निवासी ग्राम नईसरांय जिला अशोकनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी अलताब खांन की निशादेही से पुलिस द्वारा प्रकरण में चोरी गया संपूर्ण माल बरामद कर आरोपी अलताब खांन को आज 9 अगस्‍त को न्‍यायालय पेश किया गया ।केंट थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक राहुल भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड़, आरक्षक जितेन्‍द्र वर्मा, आरक्षक धर्मेन्‍द्र रघुवंशी एवं आरक्षक अर्जुन यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!