Advertisement

सुसनेर : हर घर तिरंगा को लेकर सुसनेर भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न।

www.satyarath.com

• हर घर तिरंगा को लेकर सुसनेर भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न।

www.satyarath.com

दिनांक : 10.8.2024

दिन : शनिवार 

सत्यार्थ न्यूज़ 

ब्यूरो चीफ “मनोज कुमार माली” सुसनेर 

सुसनेर। शुक्रवार को स्थानीय सोयत रोड़ पर पुलिस थाने के सामने स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय पर हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा मण्डल सुसनेर के कार्यकर्ताओं ने की बैठक पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा। किहर घर तिरंगा अभियान पर बल देने के लिए आज भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक आयोजन प्रदेश संगठन के निर्देश पर आयोजित की गई है। क्योंकि संगठन ने इस हर घर तिरंगा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं को टास्क दिया गया और बूथ-स्तर पर संगठन को सशक्त करने के लिए प्रेरित किया है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी कल्पना है कि देश के प्रत्येक घर में तिरंगा लगे और घर-घर स्वतंत्रता की कहानी घर-घर के बच्चों एवं युवाओं को पता चले जो कि हमारे देश का भविष्य है इस अभियान में यह सुनिश्चित करे, कि पूरा परिवार एक साथ एकत्रित होकर घर में तिरंगा लगाये। जिसमें मुख्य भूमिका घर के सबसे युवा सदस्य की हो।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को धरातल पर उतारने और संगठन को बूथ-स्तर पर अधिक सशक्त करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर इस अभियान को सफल बनाने का कार्य दिया गया। तिरंगा हमारे देश का गौरव है जब फौजी सरहद पर तिरंगे लेकर हमारी रक्षा करते है, तभी हम घरों में सुरक्षित रह पाते है इसी कल्पना को लेकर भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान यह संकल्प हमारे देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हम मंडल से लेकर बूथ स्तर पर हर घर तिरंगा लगाकर पूर्ण करने का कार्य करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने सम्बोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूरे मंडल में सभी भाजपा पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओ को आमजनों के घरों पर तिरंगा झंडा फहराने का संकल्प दिलाया। इसके लिए मंडल से लेकर शक्ति-केंद्र और बूथ-स्तर तक के कार्यकर्त्ताओं को अलग-अलग टास्क दिया गया। पार्टी को और अधिक सशक्त करने हेतु प्रत्येक तीन महीने पर सभी मंच मोर्चा व प्रकोष्ठों की बैठक सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख यथाशीघ्र बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिया गया। विशेष अतिथि के रूप में बैठक सम्बोधित करते हुए मण्डल प्रभारी एवं जिला मंत्री मुकेश लोढ़ा ने कहा कि हम पिछले तीन वर्षो से इस अभियान को करते आ रहे है, हमें मंडलों एवं वार्डो की बैठक करके इस अभियान को सफल बनाने की रूप रेखा तैयार करनी है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में अच्छा वातावरण तैयार होता है, साथ ही देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना आमजन में व्याप्त होती है।

बैठक में अन्य विशेष अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेन्द्र पांडे एवं मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल थे। बैठक का संचालन कार्यालय प्रभारी एवं सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया ने किया एवं आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कालूसिंह चौहान नाहरखेड़ा ने माना।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य करणसिंह सिसोदिया, अंत्योदय समिति जिला संयोजक देवकरण मीणा, युवा भाजपा नेता अभिषेक बजाज, जनपद उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व जनपद सदस्य सीताराम पाटीदार एवं किशोर राठौर, पूर्व किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, युवोमोर्चा जिला महामंत्री लखन सेन, अनिल जैन मामा, भेरूलाल मीणा, मोहन कानूड़िया, जिला सोश्यल मीडिया संयोजक रवि टेलर आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!