न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना
एल एन टी कंपनी की लापरवाही लाइन डाल कर मिट्टी डाल दी
उसमें फंस रहे वाहन
पिपरई खबर जिला अशोकनगर से
पिपरई से गरेठीं जमाखेड़ी होते हुए चंदेरी रोड़ पर पिपरई से आधा किलोमीटर दूर रोड़ में गहरे गड्ढे होने से बड़े वाहनों का निकलना हुआ बंद, मौके पर पहुंचे परिषद् प्रतिनिधि राहुल यादव ने बताया कि एल एन टी कंपनी द्वारा राजघाट नहर की सुक्ष्म परियोजना की पाइप लाइन डाली जा रही है। ये पाइप लाइन जहां भी डाली जा रही है। वहां सही भी किया जा रहा है। लेकिन पिपरई चंदेरी रोड़ पर पाइप लाइन डालने के बाद सिर्फ मिट्टी डाल कर ही छोड़ दिया। जिससे बारिश होते ही मिट्टी धंस गई। और जैसे ही वाहन निकले तो वह फंसने लगे। लोगो को अंदाजा भी नहीं है, की इस रोड में गड्ढा हो गया। जब वाहन स्पीड में आते है। तो इस गड्डे में फंस जाते है। जिससे टूट फूट भी हो जाती है। चाहे वह दो पहिया वाहन हो या फिर चार पहिया या और भी बड़ा हो। आज तो वाहन निकलना ही बंद हो गए। तब केपी यादव ने नगर परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल यादव को बताया। तब उन्होंने मौके पर पहुंच कर नगर परिषद के कर्मचारियों से मुरम डलवाई। उसके ऊपर मिक्स गिट्टी सीमेंट मिलाकर डाली। तब कुछ घंटे बाद रोड की आवक जावक शुरू हुई। न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए शाका नामदेव से संपर्क करें 8358 9440 72


















Leave a Reply