• ग्राम कायरा से बाबा बैजनाथ आगर मालवा के लिए कावड़ यात्रा का हुआ स्वागत।
• सुसनेर विधायक भेरू सिंह बापू परिहार के द्वारा कावड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत किया गया।
सुसनेर नगर के समीप ग्राम कायरा से आगर बाबा बैजनाथ के लिए कावड़ यात्रा गुरुवार को निकाली गई जिसमें सुसनेर नगर के मोडी चौराहा पर स्थित कांग्रेस के विधायक कार्यालय पर विधायक भेरू सिंह बापू परिहार के द्वारा सभी कावड़ यात्रियों का भव्य स्वागत भी किया गया व विधायक भेरू सिंह बापू परिहार ने भगवा झंडा भी लहराया और बोल बम के नारे लगाए सभी कावड़ यात्रियों को केले का प्रसाद वितरण कराया गया और उनकी कावड़ यात्रा मंगलमय हो ऐसी कामना भी की और सभी कावड़ यात्रियों को कहा कि मैं विधायक बाद में हूं पहले आपके अपने घर का एक सदस्य हूं जिस किसी को भी किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो मुझे या मेरे कार्यालय पर आकर संपर्क कर सकता है। मैं आपकी सेवा में सदैव हरदम खड़ा हूं और ऐसा नहीं समझना की मैं सिर्फ विधायक कार्यकाल तक ही रहूंगा मैं हमेशा आपका हूं और आपका ही रहूंगा भेरू सिंह बापू परिहार विधायक सुसनेर।
Leave a Reply