Advertisement

एक पेड़ मां के नाम का आगाज़ कर पूरे राजस्थान में एक साथ वृक्षरोपण कार्यक्रम शुरू किया गया ।

https://satyarath.com/

अमृत पर्यावरण महोत्सव 2024 हरयालो राजस्थान वृक्षारोपण महाअभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ खेलमैदान में ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार गुर्जर, एसएमसी अध्यक्ष मुकेश कुमार पाराशर, लाला राम गुर्जर प्रधानाचार्य हेमेंद्र कुमार मीणा एसएमसी सचिव मोहम्मद अली रंगरेज के नेतृत्व में 401 पौधे लगाए गए। संस्था प्रधान मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर महाअभियान चला कर एक पेड़ मां के नाम का आगाज़ कर पूरे राजस्थान में एक साथ वृक्षरोपण कार्यक्रम शुरू किया गया । स्थानीय विद्यालय में भी इसी के तहत 401 पौधे खेल मैदान में लगाये गए। समस्त स्टाफ साथी राजेश कुमार,शम्भू लाल, संपत लाल, शिवराज सिंह, गुलशन बैरवा, रामकेश, धनराज मीना, कालूराम रेगर, लादू सिंह, अर्जुन कुमार, उमा शंकर, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, सीमा सुखवाल और बच्चों ने उत्साह के साथ ये कार्यक्रम किया।

रिपोर्टर मुकेश कुमार पाराशर

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!