सत्यार्थ न्यूज़ से संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर (छत्तीसगढ़)भानुप्रतापपुर ✍️✍️ संकुल स्तरीय मेगा – पालक सम्मेलन—-
भानुप्रतापपुर संकुल केंद्र भानबेडा, विकास खंड भानुप्रतापपुर में छ. ग. शासन के निर्देशानुसार संकुल स्तरीय मेगा पालक -शिक्षक सम्मेलन का आयोजित किया गया,! कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति एवं पालकों के बड़ी संख्या में उपस्थिति के बीच सम्मेलन सुप्रारम्भ हुआ!
सर्व प्रथम संकुल प्राचार्य श्री जयराम तेता सर के द्वारा स्वागत उदबोधन में राज्य शासन द्वारा राज्य के सम्पूर्ण संकुलों में मेगा पालक -शिक्षक सम्मेलन के उद्देश्य एवं सम्मेलन में चर्चा की जाने वाली बिदुओ की जानकारी दी,तथा पालक को विद्यालय में शिक्षकों से क्यों मिलें?, कैसे मिलें, तथा विद्यालय आने की आवश्यकता क्यों पर चर्चा करते हुए बच्चों में निहित कौशल विकास में पालकों का सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया!श्री टिकेश्वर सिंह ठाकुर प्राचार्य मूंगवाल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न उदाहरण के माध्यम से सविस्तार जानकारी देते हुए चर्चा की ! 
कार्यक्रम में पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के पालकों को स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंट कर सदन में सम्मान किया गया!
सम्माननीय अतिथियों का पालकों को जागरूक करने हेतु प्रभावी उदबोधन दिया ! सर्व प्रथम श्रीमती रामबाई गोटा जनपद सदस्य भानुप्रतापपुर ने पालकों से अपने बच्चों को नियमित स्कुल भेजने एवं घर में अध्यापन कराने का आह्वान किया! श्री कोमल हुपेंडी (भा. जा. पा. ) ऊर्जावान नेता ने कहा: बच्चों में असीमित प्रतिभाए मौजूद होती है जिन्हे उचित माहौल देना,मार्गदर्शन देना पालक एवं शिक्षक के सयुक्त प्रयास से ही संभव हो सकेगा अतःपालक शिक्षकों से नियमित सम्पर्क बनाये रखने का आह्वान किया!कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री सुनाराम तेता जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर के द्वारा पालकों का अपने बच्चों के प्रति जिम्मेदारी एवं विद्यालय के प्रति अपने कर्तव्य तथा बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता लाने में अपनी महती भूमिका से अवगत कराते हुए विद्यालय एवं शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास सहयोग करने का आह्वान किया!
श्री जागेश्वर नरेटी सरपंच भानबेडा ने शासन की इस भव्य मेगा सम्मलेन की तारीफ करते हुए सम्मेलन में में उपस्थित पालकों से अपिल करते हुए कहा की सभी पालक अपने बच्चों के सर्वागीण विकास हेतु साजगता से उचित वतावरण निर्माण करने में अपनी दायित्व का निवाहन करने की बात कही!
पालकों ने अपना विचार व्यक्त किया श्री धनकर पालक भानबेडा ने कहा :- अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी व्यावहारिक अनुभव एवं सुव्यावस्थित कार्ययोजना बनाकर घर पर अपने बच्चों के लिए समय निकाल कर पढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही! समस्त पालकों एवं अतिथियों के लिए संकुल के समस्त संस्था प्रमुखों तथा शिक्षकों द्वारा अतिथि भोज की व्यावस्था की गई थी!भोजन ग्रहण पश्चात पालकों एवं अतिथियों द्वारा ेएक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण किया गया!कार्यक्रम में कलेक्टर कांकेर द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक जिला नोडल श्री दानेश्वर देवांगन एस. डी ओ ग्रामीण विकास विभाग, संकुल के सभी विद्यालय के नोडल शिक्षक लगभग 250 से अधिक पालक,ग्राम पंचायत भानबेडा, भोड़िया, मूंगवाल के सरपंच, पंचायत पंच गण उपस्थित थे !श्री अन्नूराम पिस्दा संकुल समन्वयक भानबेडा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों शिक्षकों, अन्य विभाग से उपस्थित अधिकारी गण का आभार करते हुए समापन की घोषणा की गई!
भान बेड़ा संकुल स्तरीय मेगा – पालक सम्मेलन—-


















Leave a Reply