Advertisement

सुसनेर : सालिया खेड़ी का छोटा तालाब फूटा: 7 किसानों के 20 बीघा खेत में घुसा पानी, लाखों का हुआ नुकसान।

www.satyarath.com

दिनांक 5.8.2024

दिन मगलवार 

सत्यार्थ न्यूज़ 

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार माली की रिपोर्ट 

सालिया खेड़ी का छोटा तालाब फूटा: 7 किसानों के 20 बीघा खेत में घुसा पानी, लाखों का हुआ नुकसान।

www.satyarath.com

सुसनेर,आगर मालवा जिले के सोयत कला क्षेत्र में रविवार को हुई लगातार बारिश के चलते देर रात को सालिया खेड़ी बल्डी पर बना छोटा तालाब फुट गया गया, तालाब से अत्यधिक पानी का रिसाव होने की वजह से किसानों के खेत तालाब बन गए, पानी की इतनी स्पीड थी कि तालाब के बीच सेंटर से 15 फीट इतना बड़ा गड्ढा हो गया जिसका पूरा पानी 7 से 8 किसानो की 20 बीघा जमीन से होते हुए बड़े तालाब में पहुंचा। जिससे किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई, पीड़ित किसानो ने बताया कि हम इसी फसल के भरोसे अपना घर खर्च चलाते हैं और वही फसल आज पानी में बह गई । किसानों ने पटवारी को भी अवगत करवाया गया पर छुट्टी पर होने की वजह से पटवारी मौके पर पहुंचकर पंचनामा नहीं बना पाया, किसानो ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान जिनके फसल पर पानी फिर गया वह भी सब मौके पर पहुंचे। राजेश कटारिया, मुकेश कटारिया, नारायण सिंह कटारिया, जगदीश निंबोदिया, प्रदीप पाटीदार, महेश भिलाला, भेरूलाल भिलाला, रामू सेठ सहित किसानों का नुकसान हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!