सत्यार्थ न्यूज:- राजस्थान से जोधपुर संभाग प्रभारी (अशरफ़ मारोठी) की खास खबर
ऑपरेशन मदमर्दन के तहत बाड़मेर जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही रीको थाना पुलिस द्वारा 12 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त लग्ज़री वाहन किया जब्त, तस्कर गिरफ्तार।
बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीना IPS ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियन्त्रण एवं उन्मूलन हेतु जोधपुर रेंज महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन मदमर्दन के तहत कार्यवाही करने हेतु दिये गये निर्देशानुसार जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर, रमेश कुमार शर्मा वृताधिकारी बाड़मेर के सुपरविजन में देवाराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रीको मय टीम द्वारा सरहद शिवकर के पास एक लग्जरी वाहन जब्त कर मुलजिम केसाराम जाट निवासी हाथमा पुलिस थाना रामसर के कब्जा से 12 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने मे सफलता हासिल की गई।
कार्यवाही पुलिस :- ऑपरेशन मदमर्दन के तहत श्री देवाराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना रीको मय टीम द्वारा सरहद शिवकर के पास मुलजिम केसाराम पुत्र रायचंद जाति जाट निवासी हाथमा पुलिस थाना रामसर के कब्जा से 12 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त एक लग्जरी वाहन जब्त करने मे सफलता हासिल की गई। इस संबंध मे पुलिस थान रीको मे एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मुलजिम से प्रारम्भिक पूछताछ मे उक्त अवैध डोडा पोस्त श्रवण भील निवासी सरली से लाना बताया हैं। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान श्री जमील खां थानाधिकारी पुलिस थाना नागाणा द्वारा किया जा रहा है।
















Leave a Reply