चुनरी यात्रा निकाली गयी
आज श्रावण माह के अवसर पर अपनी मनोकामनाएं लेकर ग्राम कुडका एवं बड़ौदा ताल द्वारा विशाल चुनरी यात्रा ग्राम कुडका एवं बड़ौदा ताल से मां जानकी धाम करीला को निकाली गयी गयी जिसमें श्रद्वालू डीजे के साथ मां जानकी के भजनों पर थिरकते हुए चुनरी लिए हुए सैंकड़ों की संख्या में चल रहे हैं और चुनरी यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत हुआ इसी क्रम में रूसल्ली सरपंच सुरजन सिंह यादव राम सिंह यादव घनश्याम आदि ने दीपनाखेडा पहुंचकर पुष्प वर्षा एवं फल वितरित कर चुनरी यात्रा का स्वागत किया वहीं ग्राम बड़ौदा ताल द्वारा निकाली जा रही भव्य चुनरी यात्रा का स्वागत दीपनाखेडा पर ग्राम सांकला के राजेंद्र राजपूत सोनू राजपूत अनुज राजपूत शिवम राजपूत अंकित राजपूत चंद्रपाल राजपूत बसंत शर्मा द्वारा स्वागत किया गया इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामवासी चुनरी यात्रा में साथ चल रहे हैं
मान्यता है कि मां जानकी धाम में मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है
लोकेशन। -जिला विदिशा सिरोंज
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा


















Leave a Reply