Advertisement

बैतूल ‘‘अऋणी कृषको को मिला फसल बीमा ‘‘

रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे

जिला बैतूल

‘‘अऋणी कृषको को मिला फसल बीमा ‘‘

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत गतवर्ष खरीफ 2023 में अऋणी कृषको के रूप में फसल नुकसानी के एवज में फसल बीमा दावा राशि प्राप्त हुई है। आठनेर तहसील के पटवारी हल्का टेमनी के कृषक श्री सौरभ वागद्रे को राशि रू.169581/-, तहसील बैतूल के पटवारी हल्का बयावाडी के श्री संजय खण्डेलवाल को राशि रू. 111676/-, तहसील घोडाडोगरी के पटवारी हल्का जुवाड़ी की सुश्री प्रीति मेहता को राशि रू. 108231/-, तहसील मुलताई के पटवारी हल्का भैसादण्ड के श्री सुन्दरलाल देशमुख को राशि रू. 96187/-, तहसील चिचोली के पटवारी हल्का जोगली के श्री मुन्नालाल वरकड़े को राशि रू. 85022/- एवं प्रभात पटटन के पटवारी हल्का सावंगी के श्री मंगलमूर्ति सोलंकी को राशि रू. 83733/- का फसल बीमा दावा राशि प्राप्त हुई है। इसी प्रकार जिले के 9153 अऋणी किसानो का बीमा किया गया था, जिसमें से 4684 किसानों को 3.58 करोड़ का फसल बीमा दावा का भुगतान दिया जा चुका है।
इस वर्ष खरीफ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत जिले में अऋणी कृषको हेतु फसल बीमा पाठशाला शिविर आयोजीत किये जा रहे है एवं कृषकों को फसल बीमा करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल बीमा करवा कर जोखिमों एवं फसल बीमा के हित लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बैतूल जिले में खरीफ की अधिसूचित फसलों का फसल बीमा 31 जुलाई 2024 तक किया जाना है। खरीफ में अधिसूचित फसलो के लिए कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि सोयाबीन हेतु रू.800 मक्का हेतु रू. 720 धान सिंचित हेतु 750 रुपए, धान असिंचित हेतु रू. 620 रुपए, अरहर हेतु रू. 700 प्रति हेक्टेयर हैं। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करने की इच्छुक अऋणी किसान भाई अपनी निकटतम बैंक शाखा /सहकारी समिति/अधिकृत चैनल एवं जन सेवा केंद्र (CSC) एवं कृषक स्वयं भी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov-in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर योजना से जुड सकते हैं। अऋणी कृषकों को फसल बीमा करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज-बैंक पासबुक, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बही एवं बटाईदार किसान या किराए पर ली गई भूमि के लिए मलिक द्वारा शपथ पत्र दिया जाना अनिवार्य है। जिले के किसान भाईयो अनुरोध है कि प्रधान मंत्री फसल बीम योजना से जुडकर योजना का लाभ उठाये ।
उप संचालक
किसान कल्याण तथा कृषि विकास
जिला बैतूल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!