Advertisement

विधानसभा चुनाव में पलवल का अलग से घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा

https://satyarath.com/

विधानसभा चुनाव में पलवल का अलग से घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा

पलवल 26 जुलाई
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पलवल के पूर्व विधायक कर्ण दलाल ने कहा कि विधानसभा चुनावो में पलवल का अलग से घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। जिसमें पलवल के विकास को लेकर कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। इन प्रस्तावो पर 5 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुडडा के समक्ष चर्चा की जाएगी। दरअसल बरसात के कारण पलवल में चारो तरफ पानी भर गया है जिससे भाजपा के विकास कार्यो की पोल खुल गई है। इसी संदर्भ में पूर्व विधायक करण दलाल ने कटाक्ष किया कि भाजपा नेता जितना पैसा शहर में अपने पोस्टर लगवाने पर खर्च कर रहे है उसका आधा भी विकास कार्यो पर खर्च किया होता तो आज पलवल के हालात बद से बदतर नही होते। उन्होने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और हम पलवल को लेकर अलग से घोषणा पत्र बनाएंगे जोपूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुडडा के समक्ष 5 अगस्त को उनके समक्ष रखेगे क्योकि 5 अगस्त को वे पलवल आ रहे है जहां वे कार्यकर्ताओ को संबोधित करेगे। इस मौके पर कर्ण दलाल के साथ केशव मुंजाल, अनिल गोयल, महेन्द्र चुघ, एसके शर्मा, रिंकल अमरपुरिया आदि मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!