Advertisement

दौसा-विधानसभा क्षेत्र सिकराय के गेरोटा गांव की राजकीय  विद्यालय भवन का मामला–

https://satyarath.com/

दौसा से रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की खबर

विधानसभा क्षेत्र सिकराय के गेरोटा गांव की राजकीय  विद्यालय भवन का मामला–

विद्यालय का पुराने भवन को तोड़ने और नवीन भवन नही बनने से बारिश में मोसम में पढ़ने के लिए भटक रहे हैं विद्यार्थी-
विद्यार्थियों ने विरोध जताते हुए रखी शीघ्रता से भवन निर्माण की मांग*

सिकराय उपखंड क्षेत्र के गेरोटा गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्णतया भवन के अभाव में छात्र –छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर शुक्रवार को विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नवीन भवन को शिघ्रता से बनवाने की मांग की । जानकारी अनुसार ग्रामीण इंद्राज मीना सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा विभाग अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के विद्यालय के पुराने भवन को तोड़ देने से विद्यार्थी बिना भवन के ही आसपास के पुराने खंडर विद्यालय भवनों में वेकल्पिक व्यवस्था कर के पढ़ाई कर रहे हैं।उन्होनें बताया कि विद्यालय के नए भवन बनाने को लेकर विद्यालय के पुराने भवन को बिल्कुल तोड देने के एक वर्ष से अधिक समय निकल जाने के बाद भी भवन नही बनने से  विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए भवन नही होने इधर उधर बैठने के लिए भटकना पड़ रहा है बारिश और धूप में बैठने को जगह नहीं होने से भारी परेशानियों के चलते ग्रामीणों और छात्र छात्राओं में रोष व्याप्त है।वही विद्यालय की पढ़ाई के साथ साथ सभी व्यवस्था बाधित बनी हुई है। जिससे छात्र छात्राओ की पढ़ाई पूरी तरह बाधित होने से ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों प्रति रोष व्याप्त है।गेरोटा गांव में सरकारी विद्यालय विगत कई वर्षों से पुराने भवन में चल रहा लेकिन नए भवन निर्माण के लिए पुराने भवन को तोड़ देने से विद्यालय प्रशासन ने दो छोटे- छोटे प्राथमिक विद्यालय के भवनों में औपचारिक व्यवस्था कर कक्षा संचालन कर रहे हैं।जिससे पढ़ाई के साथ साथ अन्य सुविधाओं में व्यवधान हो रहा है । विद्यार्थियों को बैठने के कक्षा कक्ष की कमी के चलते खुले में पेड़ों की छाव में बैठने को मजबूर हैं
विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोरी लाल ने बताया कि विगत वर्ष केजून 23 मे विद्यालय का पुराना भवन तुड़वा दिया लेकिन एक वर्ष बाद भी नए विद्यालय भवन का कार्य शुरू भी नही होने से परेशानी बनी हुई है ।जिससे विद्यालय कर्मचारियों और बालकों को शिक्षण व्यवस्था में परेशानी हो रही हैं।इस बारे में उच्च अधिकारियो को अवगत करा दिया गया है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!