सवांददाता भारती लड्डा जयपुर राजस्थान
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जयपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई 4 किलोमीटर क्षेत्र में हटाए 220 से ज्यादा अवैध निर्माण, लगातार की जा रही है कार्यवाही
जयपुर, 25 जुलाई 2024। राजधानी जयपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई । बताया जा रहा है कि जेडीए की ओर से झारखंड तिराहा, पुरानी चुंगी क्वीन्स रोड से खातीपुरा तिराहा होते हुए लता सर्किल तक रोड के दोनों तरफ करीब 4 किलोमीटर तक सड़क सीमा में आ रहे अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। बता दें कि जयपुर शहर की मुख्य रोड्स, सेक्टर रोड्स व अन्य रोड्स पर बाधित यातायात आवागमन को सुगम संचालन हेतु सड़कों पर अस्थाई रूप से किए जा रहे अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटाने की कारर्वाई जेडीए के प्रवर्तन प्रकोष्ठ द्वारा 15 जुलाई से शुरू की गई। इस कड़ी में झारखंड तिराहे से लता सर्किल तक रोड के दोनों तरफ करीब 220 अवैध अतिक्रमण हटाए गए जेडीए की ओर से लगातार कार्रवाई करते हुए कुल 1855 अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को हटाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन में उप नियंत्रक-द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-06, 07 के सहयोग से सामूहिक अभियान चलाया गया । झारखंड तिराहे से पुरानी चुंगी क्वीन्स रोड से खातीपुरा तिराहा होते हुए लता सर्किल तक के दायरे में दुकानों, मकानों के आगे अत्यधिक लंबाई में बने चबूतरें, सीढ़ियां, बाउंड्रीवाल, लोहे के ऐंगल, टीनशेड, चाय, नास्ते की थडियां, ठेले, तिरपाल, लोहे की रेलिंग, जालियां, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग-साइन बोर्ड, पत्थर, पट्टियां इत्यादि द्वारा किए गए लगभग 220 स्थाई-अस्थाई अवैध कब्जों-अतिक्रमणों को जोन-06, 07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी, मजदूरों की सहायता से हटाया गया । ऐसे में मुख्य रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। चौरड़िया पेट्रोल पम्प के सामने यातायात अवरूद्धों को हटावाकर रोड को सुगम करवाया गया।
4.5 किलोमीटर में कार्रवाई की जाएगी
वहीं,अब प्रवर्तन दस्ते द्वारा 29 जुलाई को एसएमएस हॉस्पिटल से नारायण सिंह सर्किल, त्रिमूर्ति सर्किल, जेके लोन से बांगड़ अस्पताल तक लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र और आखिर में गोपालपुरा बायपास से रामबाग सर्किल तक लगभग 4.5 किलोमीटर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जयपुर विकास प्राधिकरण पहुंच शहर में हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर अधिकारियों को लताड़ लगाई थी। उसके बाद अब जेडीए की टीम अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पूरे शहर में अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है।


















Leave a Reply