सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
आधार केंद्र नहीं होने से जनता परेशान—
काछोला पोस्ट ऑफिस में धूल खा रही आधार मशीन–
भीलवाड़ा__मांडलगढ़ के बड़े कस्बों में से एक काछोला क्षेत्र में आधार अपडेट केंद्र नहीं होने से ग्रामीणों को बच्चों के आधार अपडेट करने के लिए भटकना पड़ रहा है।
आए दिन बैंक, स्कूलों, व अन्य विभागों में आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती रहती है।
आधार में नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, गांव के नाम में त्रुटि होने पर अपडेट हेतु आधार कार्ड में को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा कहा जाता है। काछोला क्षेत्र के आसपास 50 किलोमीटर की दूरी तक किसी भी ईमित्र पर आधार कार्ड अपडेट नहीं किया जाता है। बच्चों के परिजन आधार कार्ड अपडेट हेतु पहुंचते हैं वहां पर पहले से ही भीड़ लगी होती है। उनको बार-बार बुलाया जाता है जिससे काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
ग्रामवासियों ने बताया कि काछोला उप तहसील के आसपास कईं राजस्व ग्राम पड़ते हैं जिनको आधार संबंधित परेशानी होने पर काछोला आना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि काछोला में आधार कार्ड नामांकन कार्यालय खोला जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को भटकना नहीं पड़े।
काछोला डाकघर में भी भेजी गई थी आधार मशीन-
वहीं 2 वर्ष पूर्व काछोला डाकघर में आधार अपडेट हेतु मशीन भेजी गई थी। उस समय पूर्ण जानकारी के अभाव में एवं आधार कार्ड कर्मचारियों के नहीं आने पर डाकघर में उक्त मशीन शो पीस बनकर रह गई। डाकघर में भी यदि आधार कार्ड अपडेट होने लगे तो जनता को काफी राहत मिलेगी।
इस संबंध में सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर द्वारा भीलवाड़ा डाकघर के सुपरिटेंडेंट एस. कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मशीन को दुरुस्त कर कर्मचारी लगाया जाएगा ताकि आधार कार्ड बनाने में लोगों को भटकना नहीं पड़े।

















Leave a Reply