सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा ब्यूरो
अब्दुल सलाम रंगरेज
मांडलगढ़ विधायक ने उठाया क्षेत्र की सड़कों का मुद्दा_
सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण की मांग-
भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल लाल शर्मा ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने व नवीनीकरण सड़कों के निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाया।
राजस्थान विधानसभा के दूसरे सत्र की बैठक में गुरुवार को माण्डलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने व नवीनीकरण सड़कों के निर्माण करने का मुद्दा सदन के पटल पर रखा। क्षेत्र की ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। जगह-जगह टूटी हुई और खड्डे पड़े हुए हैं।
विधायक शर्मा ने कंकरोलिया घाटी से नंदराय वाया काछोला, बिजौलियां से शक्करगढ़, जावल से वाया कंकरोलिया घाटी से थलकलां काछोला, नंदराय वाया कंकरोलिया घाटी गेहुली, सातुर की झोपड़ियां से गंधेरी, मनकडी से बंजारों का झोंपड़ा, सिंहपुरा से सुठेपा वाया कड़ाकड़ा व खेरपुरा एनएच 758 से बोहरी माता मंदिर तक आदि वंचित गांवो में नवीनीकरण सड़कों के निर्माण को लेकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से विधानसभा सदन की पटल पर रखी।

















Leave a Reply