मांउटेन वाटर पार्क में बाउंसरों का आतंक, युवक के साथ जमकर मारपीट कर कराया मामला दर्ज
गुना
गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी
गुना शहर से लगे ग्रीन मांउटेन वाटर पार्क में आए दिन विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसमें दबंग प्रबंधन द्वारा न सिर्फ पर्यटकों के साथ अभद्रता और मारपीट की जाती है बल्कि उन पर उल्टी एफआईआर तक दर्ज करा दी जाती है। यहां तैनात भारी भरकम बाउंसर गार्डों द्वारा कई लोगों के साथ अभद्रता और मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। लेकिन पुलिस और प्रशासन वाटर पार्क संचालक और संबंधित प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं करता है। गत दिवस भी यहां अशोकनगर निवासी एक युवक के साथ जमकर मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस ने उल्टे युवक पर ही मामला दर्ज कर डाला। मामले में धरनावदा पुलिस ने वाटर पार्क में ड्यूटी करने वाले बाउंसर दुर्गेश पुत्र श्यामलाल विश्वाकर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। श्यामलाल के अनुसार वह ग्रीन मांउटेन वाटर पार्क गादेर में गार्ड की नौकरी करता है। गत दिवस ग्राम बगुल्या जिला अशोक नगर निवासी महावीर उर्फ हल्लू रघुवंशी शराब पीकर आया। गार्ड के अनुसार युवक के मुँह से शराब की बुरी बदबू भी आ रही थी।


















Leave a Reply