Advertisement

भीलवाड़ा में सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण- कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित-

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

 

भीलवाड़ा में सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण-

कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित-

 

भीलवाड़ा—भीलवाड़ा शहर के विभिन्न सरकारी विभागों में प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग की आई टीमों ने औचक निरीक्षण किया। शहर में 65 सरकारी विभागों में औचक निरीक्षण हुए । इन औचक निरीक्षणों में कई कर्मचारी नदारद मिलने से प्रदेश के सरकारी सिस्टम की पोल खुल गई। दरअसल इस दौरान जिले के अलग अलग विभागों के कुल 284 अधिकारी और कर्मचारी कार्यालयों में अनुपस्थित मिले।

भीलवाड़ा के सरकारी कार्यालयों में उस समय हड़कम्प मच गया, जब जयपुर की प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग टीम औचक निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने करीब 65 विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों की जांच के साथ ही नदारद कर्मियों की लिस्ट भी बनाई।

3 टीमों का गठन कर शहर के 65 विभागों का किया।
प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग टीम सोमवार सुबह भीलवाड़ा पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने 3 टीमों का गठन कर शहर के करीब 65 विभागों में एक साथ सुबह कार्यालयों का निरीक्षण शुरू किया। करीब एक घंटे तक चली इस कार्रवाई में कईं कर्मचारी नदारद मिले, जिनकी एक लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट को संबंधित अधिकारी को सौंपा जाएगा, जिससे की उन पर कार्रवाई की जा सके
सहायक शासन सचिव शिवजी राज जाट ने बताया कि प्रमुख शासन सचिव प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देश पर आज राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 197 राजपत्रित अधिकारी में से 65 नदारद मिले और अराजपत्रित कर्मचारी 745 में से 219 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान 80 उपस्थिति पंजिकाएं जब्त की है। इसकी एक रिपोर्ट तैयार करके विभाग का सौंपी जाएगी। जिससे की नदारद कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके। करीब 60 से 65 विभागों का निरीक्षण किया है। जिसमें सबसे ज्यादा खान विभाग, वाणिज्य कर विभाग कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!