Advertisement

भीलवाड़ा-ज़िक्रउद्दीन पटेल हज वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष मनोनीत–

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा ब्यूरो

अब्दुल सलाम रंगरेज

ज़िक्रउद्दीन पटेल हज वेलफेयर सोसायटी की प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष मनोनीत–

 

भीलवाड़ा —- राजस्थान के समाजसेवी अखिल भारतीय रंगरेज़ फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और शहर की अंजुमन कमेटी के सदर ज़िक्रउद्दीन पटेल को ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की राजस्थान यूनिट में प्रदेश उपाध्यक्ष के ओहदे पर नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति सऊदी अरब में हज वेलफेयर सोसायटी के को-आर्डिनेटर अब्दुल वाहिद की अनुषंशा एवम सोसायटी के राष्ट्रीय संगठन सचिव हाजी ज़ाहिद खान पठान (बांसवाड़ा) की सहमति से की गई है।
राजस्थान हज कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के समाज के लोगों में खुशी की लहर है।

राजस्थान यूनिट में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर ज़िक्रउद्दीन पटेल को ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की राष्ट्रीय, प्रदेश व ज़िला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मुबारकबाद दी है।
साथ ही ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन मुकीत खान साहब ने भी उनके सामाजिक सरोकारों एवं जन सेवा को देखते हुए निरंतर प्रगति की ओर बढ़ते रहने की मुबारक बाद दी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!