संवाददाता सुधीर गोखले
सांगली जिले से

सांगली जिले मे पिछले दो तीन दिनो से लगातार चल रही भारी बारिश के कारण और शिराळा तहसील मे स्थित चंदौली बांध परियोजना के बैक वाटर मे हो रही बारिश की वजह से बांध के पावर हाउस से बिजली निर्माण कर पानी छोडा जा रहा है इसी कारण सांगली की कृष्णा नदी के पानी मे बढ़ोतरी हो गई सांगली के आयुर्विन ब्रिज के नजदिक २५ फिट तक पानी मापा गया अगर पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो सांगली के कृष्णा नदी किनारे बसे कुछ क्षेत्र जैसे सूर्यवंशी प्लॉट , इनामदार प्लॉट ,करनाल रोड वरील,शिव मंदिर परिसर ,काका,दत्त नगर ,मगरमच्छ कॉलोनी मे बसे नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्र मे स्थलांतर करने की सूचना दी गई । जलग्रहण क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण, कृष्णा नदी के तल में जल स्तर बढ़ रहा है, सांगली मिरज और कुपवाड नगर निगम प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है और अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण और आवश्यक प्रशिक्षण और सुविधावो के साथ सतर्क हैं । एनडीआरएफ टीम और नगर निगम फायर ब्रिगेड, अधिकारियों, कर्मचारियों और जिला प्रशासन के समन्वय से बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक योजना बनाई जा रही है। 24*7 वॉर रूम काम करेगा । कमिश्नर शुभम गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करने की अपील की है. प्रशासन ने पहले से ही अपने साथ ले जाने के लिए महत्वपूर्ण सामग्रियों की एक सूची जारी कर दी है,।
नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रवास करते समय सूची के अनुसार आवश्यक सामग्री अपने साथ लेकर नगर निगम द्वारा निर्धारित किये आश्रय केन्द्र अथवा अन्य स्थान पर सुरक्षित प्रवास करें।.
सहायता के लिए संपर्क नं 70 660 40 330, 70 660 40 331, 70 660 40 332,
उक्त नंबर 24*7 उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा छह आयुक्तों से भी संपर्क किया जा सकता है ।
सहदेव कावड़े वार्ड समिति क्रमांक 1 मो नं 9922416020 । सु श्री विद्या सानप
वॉर्ड समिती क्र 2 मो न 9763489691 । सचिन सांगावकर वॉर्ड समिती क्र 3 मो न 7057567073 अनिस मुल्ला वॉर्ड समिती क्र 4 मो न 7972155733
सुनील माळी, अग्निशमन प्रमुख नगर निगम मो न 9284137320
नकुल जकाते असि कमिश्नर आपातकालीन कक्ष 9822185929

















Leave a Reply